Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 डीएसपी के तबादले

✍ Super Admin 🕒 16 May 2026, 08:11 PM
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 डीएसपी के तबादले

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 11 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। यह तबादले जनहित एवं विभिन्न इकाइयों में रिक्त पदों के सापेक्ष किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


जारी आदेश के अनुसार, 31वीं पीएसी रुद्रपुर में तैनात तपेश कुमार चंद को पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। देहरादून में तैनात नीरज सेमवाल को उधमसिंहनगर, जबकि नैनीताल में तैनात सुमित पांडे को हरिद्वार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पीटीसी नरेंद्रनगर में तैनात अस्मिता ममगाईं का तबादला पौड़ी गढ़वाल किया गया है।

इसी क्रम में सीआईडी सेक्टर देहरादून में तैनात ओशिन जोशी को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि चंपावत में तैनात विमल प्रसाद को नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। उधमसिंहनगर में तैनात विमल रावत को 31वीं पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।
हरिद्वार में तैनात नताशा सिंह को सीआईडी सेक्टर देहरादून, पौड़ी गढ़वाल में तैनात निहारिका सेमवाल को चंपावत तथा पौड़ी में तैनात तुषार बोहरा को देहरादून स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा पीटीसी नरेंद्रनगर में तैनात अखलेश कुमार को उधमसिंहनगर भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Comments (0)