पर्यावरण बचेगा तो जीवन बचेगा: शबनम सिद्दीकी
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
पिरान कलियर। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पिरान कलियर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में 20 से अधिक पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद युनुस ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़-पौधों का होना अत्यंत आवश्यक है। पेड़ हमारे वातावरण को शुद्ध करते हैं और जीवन को सुरक्षित बनाए रखते हैं। वहीं, वार्ड सभासद प्रतिनिधि शहजाद अली ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शबनम सिद्दीकी ने कहा कि बिना पेड़-पौधों के धरती पर जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “यदि पर्यावरण बचेगा तभी हमारा जीवन बचेगा, इसलिए हम सभी को मिलकर पर्यावरण की रक्षा करनी होगी।”

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक इंद्रवीर के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता असमा रानी, नरगिस सिद्दीकी, हिना सिद्दीकी, सलमा सिद्दीकी, इशरत जहां, जेबा सिद्दीकी, अतिया जमाल और गजाला परवीन सहित कई लोग उपस्थित रहे।