Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार

✍ Javed Ansari 🕒 08 Jun 2026, 04:41 PM
धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2022 से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था।


पुलिस के अनुसार थाना सिडकुल में वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमा संख्या 388/22 में आरोपी अरुण कुमार वांछित चल रहा था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह बार-बार अपना ठिकाना बदलकर बच निकलता था। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मोबाइल सर्विलांस की मदद ली और आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भलुवा, पोस्ट अंतवाड़ी, थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को पुलिस चौकी बलवा गेट, कोतवाली जानसठ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह
निवासी: भलुवा, पोस्ट अंतवाड़ी, थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान (चौकी प्रभारी कोर्ट)
कांस्टेबल जितेंद्र तोमर
कांस्टेबल गजेंद्र

Comments (0)