Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

“ऑपरेशन प्रहार” का ट्रिपल वार: बाइक चोर, ₹5000 का इनामी और स्मैक तस्कर दबोचे, अपराधियों में मचा हड़कंप..

✍ Super Admin 🕒 05 Apr 2026, 04:49 PM
“ऑपरेशन प्रहार” का ट्रिपल वार: बाइक चोर, ₹5000 का इनामी और स्मैक तस्कर दबोचे, अपराधियों में मचा हड़कंप..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बाइक चोर, ₹5000 के इनामी आरोपी और नशा तस्कर को गिरफ्तार कर अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।


सबसे पहले बाइक चोरी के मामले में इस्लामनगर निवासी मोहतसीन की मोटरसाइकिल (UK17 V 7454) चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उपनिरीक्षक आनंद मेहरा के नेतृत्व में गठित टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी इस्माइल पुत्र जमशेद को नहर पटरी क्षेत्र से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


वहीं, गबन के एक मामले में वर्ष 2024 से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी सतपाल सिंह पुत्र हरफूल सिंह को भी पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ ₹3,83,438 के गबन का मुकदमा दर्ज था। उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को देहरादून के शास्त्रधारा रोड स्थित आईआईटी पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।


इसी क्रम में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने खेमपुर लण्ढौरा निवासी आरिफ (25 वर्ष) को 10.87 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा, जबकि इस मामले में एक अन्य तस्कर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध, चोरी और नशा तस्करी के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त कार्रवाई आगे भी जारी

Comments (0)