Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

तमंचे के बल पर लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 01 Jun 2026, 02:34 PM
तमंचे के बल पर लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने तमंचे के बल पर हुई स्कूटी लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी, मोबाइल फोन, पर्स, नकदी, एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते उन्हें दबोच लिया गया।

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 23 मई 2026 की रात सीतापुर निवासी सौरभ सती सिडकुल से अपनी स्कूटी पर घर लौट रहे थे। चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आए चार स्कूटी सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर तमंचा दिखाया और उनकी स्कूटी, मोबाइल फोन, पर्स तथा पांच हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी ने बताया कि पॉश इलाके में हुई इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी घटना के समय गली-मोहल्लों के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे उनके स्थानीय होने की आशंका मजबूत हुई। इसके बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और लगातार निगरानी रखी गई।

31 मई की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर रेगुलेटर पुल के पास से चार संदिग्ध युवकों को स्कूटी सहित हिरासत में लिया गया। जांच में स्कूटी पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली। इंजन और चेसिस नंबर मिलाने पर पुष्टि हुई कि यह वही स्कूटी थी जो लूट की घटना में छीनी गई थी।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का IQOO मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो हजार रुपये नकद, एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दूसरी स्कूटी भी बरामद कर ली है।
गिरफ्तार आरोपी
कार्तिक सैनी (20 वर्ष), ऋषिकुल, हरिद्वार
शिवांश उर्फ विलन (21 वर्ष), वेद सिटी, अहमदपुर ग्रांट
लक्की (19 वर्ष), सिया कॉलोनी, राजा गार्डन, कनखल
वंश चंचल (20 वर्ष), राजू नगर बस अड्डा, हरिद्वार
बरामदगी
लूटी गई स्कूटी
घटना में प्रयुक्त दूसरी स्कूटी
IQOO मोबाइल फोन
पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड व नकदी
देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस
एक चाकू
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी, उपनिरीक्षक चरण सिंह, उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल सहित कोतवाली रानीपुर और सीआईयू की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस सफलता को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Comments (0)