Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
उत्तराखंड

डॉ बी.आर. अंबेडकर समाज कल्याण समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ मेघराज सिंह का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

✍ Super Admin 🕒 01 Feb 2026, 07:36 PM
डॉ बी.आर. अंबेडकर समाज कल्याण समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ मेघराज सिंह का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


रुड़की।  डॉ बी.आर. अंबेडकर समाज कल्याण समिति (रजि-519), रुड़की-हरिद्वार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ मेघराज सिंह का शपथ ग्रहण समारोह पूर्व विधायक स्व. श्री चंद्रशेखर भट्टे वाले जी के कार्यालय, बीएसएम तिराहा रुड़की में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक श्री शिव प्रकाश जी ने की तथा संचालन श्री रमेश चंद जी द्वारा किया गया।
समारोह में सर्वप्रथम संचालक रमेश चंद जी ने संरक्षक श्री शिव प्रकाश जी को आमंत्रित किया, जिन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ मेघराज सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ डॉ मेघराज सिंह का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।


इस अवसर पर रूप सिंह दधैरा, प्रेम सिंह (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता), योगराज सिंह, नरेंद्र कुमार (प्रधानाचार्य), नरेंद्र पाल सिंह (सेवानिवृत्त सहायक अभियंता), मोतीलाल मौर्य (पूर्व बैंक प्रबंधक), सत्यपाल सिंह (पूर्व मुख्य अधिकारी जिला पंचायत), रघुनाथ (पूर्व अधिशासी अभियंता) सहित कई गणमान्य लोगों ने डॉ मेघराज सिंह को समाज की उन्नति के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्री श्याम वीर सैनी ने डॉ मेघराज सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डॉ मेघराज सिंह ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठजनों से निरंतर मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।
समारोह में डॉ जीत पाल सिंह, नरेश कुमार बर्मन, देवी सिंह, मदन लाल जोली, एडवोकेट बालेश्वर कुमार, सतीश कुमार, फकीर चंद, जगपाल सिंह, ओमपाल सिंह, मुनेश सहगल, अशोक कुमार, बाबूराम, सचिन कुमार, संजीत कुमार, डॉ बृजेश कुमार, अंकित कुमार बौद्ध, राकेश गोंधी, अश्विनी अष्टवाल, अभय सिंह, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, अरुण कुमार, वैभव आनंद, विवेक कुमार, प्रदुमन कुमार, सुनील कुमार, त्रिलोकी नाथ सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।

Comments (0)