Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

रूड़की के नशा मुक्ति केंद्र में हुए हत्याकांड का चंद घंटों में खुलासा! मामूली विवाद ने ली जान..

✍ Super Admin 🕒 14 May 2026, 02:56 PM
रूड़की के नशा मुक्ति केंद्र में हुए हत्याकांड का चंद घंटों में खुलासा! मामूली विवाद ने ली जान..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की हत्या के मामले में रुड़की पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठा दिया। “अनमोल जीवन समिति” नशा मुक्ति केंद्र में खून से लथपथ मिले युवक आशीष की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसी केंद्र में रह रहे एक 15 वर्षीय नाबालिग ने की थी। घटना के बाद केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। 

मामला सामने आते ही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।

एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन में पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र में मौजूद लोगों से गहन पूछताछ की। जांच में सामने आया कि मृतक आशीष अक्सर आरोपी नाबालिग को गालियां देता था और डराता-धमकाता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने स्टील के नुकीले टुकड़े से हमला कर दिया, जिससे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी नाबालिग को संरक्षण में लेकर घटना में इस्तेमाल आलाकत्ल, एक मफलर और आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए। मामले में नवीन गौतम निवासी बसेड़ी खादर, कोतवाली लक्सर की तहरीर पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं और वहां मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र राठी, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह राठी, हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता, हेड कांस्टेबल नूर मलिक और कांस्टेबल लईक अहमद शामिल रहे।

Comments (0)