Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
दुर्घटना

शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग: गलत दिशा से आए डंपर ने 22 वर्षीय युवक को कुचला, दर्दनाक मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद, (देखें वीडियो)..

✍ Super Admin 🕒 23 Jan 2026, 09:33 PM
शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग: गलत दिशा से आए डंपर ने 22 वर्षीय युवक को कुचला, दर्दनाक मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद, (देखें वीडियो)..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। टक्कर के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही पलों में एक हंसता-खेलता परिवार मातम में डूब गया। दुखद यह कि मृतक युवक की अगले महीने शादी होनी थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं।


पुलिस के अनुसार गोवर्धनपुर गांव निवासी नकली सिंह का पुत्र ऋषभ गुरुवार शाम अपने मित्र दीपांशु के साथ लक्सर आया था। दोनों अलग-अलग बाइकों से ढाढ़ेकी गांव में एक परिचित के यहां आयोजित समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब दो बजे समारोह से लौटते समय दोनों युवक अपने-अपने वाहनों से गोवर्धनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही ऋषभ शेखपुरी गांव के पास पहुंचा, सामने से गलत दिशा में आ रहे डंपर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। परिजनों ने गहरे सदमे के चलते बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


मृतक के रिश्तेदार सचिन निवासी मलकपुर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।
ऋषभ की 22 फरवरी को शादी तय थी। वह माता-पिता का सबसे छोटा बेटा था। परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं, जिनकी शादियां हो चुकी हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Comments (0)