Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
दुर्घटना

हरिद्वार में बड़ा हादसा: डंपर की टक्कर से बस पलटी, 1 महिला की मौत, 38 घायल (देखे वीडियो)

✍ Super Admin 🕒 01 Jun 2026, 12:31 PM
हरिद्वार में बड़ा हादसा: डंपर की टक्कर से बस पलटी, 1 महिला की मौत, 38 घायल  (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक डंपर ने यात्रियों से भरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों सहित कुल 38 यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के नागौर जिले से आए करीब 45 श्रद्धालु हरिद्वार में पूर्णिमा स्नान के लिए पहुंचे थे और भूपतवाला स्थित घांची धर्मशाला में ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह ये सभी तीन बसों में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही एक बस धर्मशाला से निकलकर सर्विस लेन से हाईवे पर हरिद्वार की ओर मुड़ रही थी, तभी देहरादून की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस पलट गई और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत मेला जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में 30 महिलाएं, 6 पुरुष और 2 बच्चियां शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Comments (0)