Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

झाड़ियों में मिला लापता किशोर का शव, हत्या की आशंका, सिर पर गहरी चोट का निशान, आला अधिकारियों ने किया मौका मुआयना..

✍ Super Admin 🕒 08 Feb 2026, 09:14 AM
झाड़ियों में मिला लापता किशोर का शव, हत्या की आशंका, सिर पर गहरी चोट का निशान, आला अधिकारियों ने किया मौका मुआयना..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: कनखल क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में एक किशोर का शव बरामद हुआ। 15 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार लक्सर के रायघटी निवासी रोहतास का परिवार वर्तमान में कनखल क्षेत्र में किराए पर रह रहा है। उनका बेटा कुनाल सिंहद्वार के पास कढ़ी-चावल की ठेली पर काम करता था। शुक्रवार शाम से किशोर के लापता होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

शनिवार देर शाम दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में किशोर का शव पड़ा मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। किशोर का मोबाइल फोन भी घटनास्थल से गायब है, जिसे पुलिस हत्या से जुड़ी अहम कड़ी मानते हुए तलाश कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस किशोर की दिनचर्या, उसके कार्यस्थल, संपर्कों और संभावित विवादों को खंगालते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Comments (0)