Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
धर्म

Piran kaliyar:- सुबह-सवेरे प्रशासन का एक्शन, कलियर पुरानी गंगनहर किनारे बनी अवैध मजार पर चला बुलडोज़र

✍ Super Admin 🕒 07 Jan 2026, 03:28 PM
Piran kaliyar:- सुबह-सवेरे प्रशासन का एक्शन, कलियर पुरानी गंगनहर किनारे बनी अवैध मजार पर चला बुलडोज़र

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर अवैध धार्मिक संरचनाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिरान कलियर क्षेत्र में बुधवार तड़के प्रशासन ने सख़्त कार्रवाई की। पीपल चौक स्थित गंगनहर किनारे बनी अवैध मजार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई से पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा संरचना पर नोटिस चस्पा किया जा चुका था।

रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेठ के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम सुबह-सुबह मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण को हटाया गया। जिन स्थानों पर मशीन की पहुंच संभव नहीं थी, वहां मैन्युअल तरीके से हथौड़ों द्वारा संरचना को हटवाया गया।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रुड़की नरेंद्र पंत, थानाध्यक्ष पिरान कलियर रविन्द्र कुमार, रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुलदीप चौहान सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि पूरी कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। मौके पर किसी भी प्रकार का विरोध या विवाद सामने नहीं आया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)