Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
धर्म

दाबकी कला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, विधायक उमेश कुमार ने कराई मंदिर स्थापना

✍ Super Admin 🕒 19 Apr 2026, 06:05 PM
दाबकी कला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, विधायक उमेश कुमार ने कराई मंदिर स्थापना

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर खानपुर विधानसभा क्षेत्र के दाबकी कला गांव में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा ने अपने निजी खर्च से भगवान परशुराम मंदिर की स्थापना कर क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य रोड शो से हुई, जिसमें सजी-धजी आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और “जय परशुराम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस आयोजन में ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

मंदिर स्थापना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में अनुशासन और व्यवस्था भी देखने लायक रही।

इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने विधायक उमेश कुमार शर्मा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक कार्य न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और विकास की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इसी तरह जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में जनहित और सांस्कृतिक कार्यों को प्राथमिकता दें, तो विकास की नई दिशा तय की जा सकती है।

Comments (0)