Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
उत्तराखंड

प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली बनने पर ज्वालापुर पुलिस टीम सम्मान ट्रॉफी के साथ एसएसपी से मिली..

✍ Super Admin 🕒 27 Jan 2026, 03:30 PM
प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली बनने पर ज्वालापुर पुलिस टीम सम्मान ट्रॉफी के साथ एसएसपी से मिली..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखण्ड की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का गौरव हासिल करने वाली कोतवाली ज्वालापुर की टीम सम्मान ट्रॉफी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कैंप कार्यालय पहुँची। इस उपलब्धि पर पूरे पुलिस महकमे में उत्साह, गर्व और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने कोतवाली ज्वालापुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी। कप्तान ने टीम के अनुशासन, कार्यकुशलता, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए ₹2500/- नगद पुरस्कार एवं गुड इंट्री प्रदान किए जाने की घोषणा की।

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि कोतवाली ज्वालापुर का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन जनपद के अन्य थानों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से अपेक्षा जताई कि वे भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ और अधिक प्रभावी, संवेदनशील व जनहितकारी पुलिसिंग को प्राथमिकता दें।

इससे पूर्व सोमवार रात्रि को कोतवाली ज्वालापुर परिसर में टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया गया, जिसमें एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी ने पहुंचकर पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली के रूप में चयनित ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया था। इससे पूर्व गृह मंत्रालय द्वारा भी कोतवाली ज्वालापुर को प्रदेश की नंबर-1 कोतवाली घोषित किया जा चुका है।

कप्तान स्तर से मिली सराहना और राज्य स्तरीय सम्मान ने न केवल ज्वालापुर पुलिस का मनोबल ऊँचा किया है, बल्कि पूरे हरिद्वार पुलिस महकमे में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को और मजबूती प्रदान की है।

Comments (0)