Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
संगठन

संगठन की मजबूती और ग्राम विकास पर सुराज सेवा दल का फोकस, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

✍ Super Admin 🕒 28 Mar 2026, 07:45 PM
संगठन की मजबूती और ग्राम विकास पर सुराज सेवा दल का फोकस, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून। सुराज सेवा दल के प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने संगठन की मजबूती और ग्राम पंचायतों के समग्र विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


रमेश जोशी ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दें और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी ताकत है और उनके हितों की रक्षा के लिए वे हर समय तत्पर हैं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों में आने वाली किसी भी बाधा को दूर करने के लिए संगठन पूरी तरह उनके साथ खड़ा रहेगा।


बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी विस्तृत मंथन किया गया।


वहीं, संगठन के प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान ने कहा कि रमेश जोशी के नेतृत्व में सुराज सेवा दल जमीनी स्तर पर मजबूती से कार्य कर रहा है। इस बैठक से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Comments (0)