Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
संगठन

पिरान कलियर में जमीअत उलमा-ए-हिंद का फ्री कैम्प आयोजित, 130 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

✍ Super Admin 🕒 24 May 2026, 01:48 PM
पिरान कलियर में जमीअत उलमा-ए-हिंद का फ्री कैम्प आयोजित, 130 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। कलियर में महमूदपुर रोड स्थित वार्ड नंबर-1 में जमीअत उलमा-ए-हिंद की ओर से एक निशुल्क सेवा कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का संचालन मौलाना दानिश क़ासमी की निगरानी में किया गया, जबकि आयोजन में इमरान उर्फ़ भूरा (वेल्डिंग मिस्त्री) की विशेष भूमिका रही।

कैम्प में आम जनता को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, ई-श्रम कार्ड और पहचान पत्र जैसी सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान करीब 130 से अधिक लोगों ने कैम्प का लाभ उठाया।
कैम्प का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें इन सुविधाओं का लाभ दिलाना रहा। कैम्प के सफल आयोजन से क्षेत्र में खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिला।

जमीअत उलमा-ए-हिंद के जिम्मेदार लोगों ने बताया कि भविष्य में भी कलियर क्षेत्र में इसी प्रकार के सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कैम्प आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर क्षेत्र की कई सम्मानित हस्तियों ने भी शिरकत की। कैम्प को सफल बनाने में मौलाना दानिश क़ासमी, मौलाना उमैर, मौलाना साजिद, इमरान उर्फ़ भूरा वेल्डिंग वाले, दानिश साबरी, मोहम्मद शोकीन महमूदपुर और साकिब अली सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Comments (0)