Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
संगठन

पिरान कलियर में दुकानदारों की बड़ी समस्या, सार्वजनिक शौचालय की मांग तेज

✍ Super Admin 🕒 11 Feb 2026, 05:42 PM
पिरान कलियर में दुकानदारों की बड़ी समस्या, सार्वजनिक शौचालय की मांग तेज

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर : दरगाह पिरान कलियर  क्षेत्र में स्थित दुकानदारों को लंबे समय से एक गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरगाह परिसर में दुकानों के आसपास कोई भी सार्वजनिक शौचालय (पेशाब घर/बाथरूम) की व्यवस्था नहीं है, जिससे दुकानदारों और श्रद्धालुओं दोनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।


इस संबंध में कलियर साबरी व्यापार संगठन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा नगर पंचायत पिरान कलियर को एक लिखित आवेदन दिया गया है। पत्र में बताया गया है कि दरगाह क्षेत्र में दुकानदारों को शौच के लिए दूर जाना पड़ता है या फिर दरगाह के ठेके पर बने शौचालय में पैसे देकर जाना मजबूरी बन गया है। इससे दुकानदारों को आर्थिक व मानसिक परेशानी हो रही है।


व्यापार संगठन ने मांग की है कि दरगाह क्षेत्र में तीन से चार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाए ताकि दुकानदारों और श्रद्धालुओं दोनों को सुविधा मिल सके और गंदगी की समस्या से भी राहत मिले।


व्यापार संगठन के अध्यक्ष खालिद साबरी  ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है।
अब देखना होगा कि नगर पंचायत इस गंभीर जनसमस्या पर कब तक ठोस कदम उठाती है।

Comments (0)