Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

12 घंटे में खुला साधु हत्याकांड, नेपाली आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 22 Apr 2026, 02:02 PM
12 घंटे में खुला साधु हत्याकांड, नेपाली आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक साधु की बेरहमी से हत्या कर दी गई… लेकिन पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के सख्त निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया और डिजिटल व मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपी की तलाश तेज कर दी गई।
मामला कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र का है।
21 अप्रैल 2026 को रोडीबेलवाला चौकी पर सूचना मिली कि दीनदयाल पार्किंग के पास अंडरपास के ऊपर पीपल के पेड़ के नीचे रहने वाले एक साधु पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां करीब 40 से 45 साल के अज्ञात साधु के सिर और माथे पर गंभीर चोटें पाई गईं। घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने खुद वादी बनकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए। जांच के दौरान मिले सुराग और चश्मदीदों की जानकारी के आधार पर पुलिस गंगा सभा की अस्थायी पार्किंग पहुंची… जहां एक संदिग्ध व्यक्ति पेड़ के नीचे सोता हुआ मिला।
पुलिस ने जब उसे उठाया तो वह घबरा गया और रोते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया।
आरोपी की पहचान दीपक थापा के रूप में हुई, जो नेपाल का रहने वाला है और कुछ दिन पहले ही हरिद्वार आया था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले सोने की जगह को लेकर साधु से उसका विवाद हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना वाली रात आरोपी नशे की हालत में था। उसने पहले बांस के डंडे से हमला किया और डंडा टूटने पर पत्थर से साधु के चेहरे पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या की धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Comments (0)