Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहों पर बड़ा प्रहार, तमंचा सप्लायर गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 28 Mar 2026, 02:10 PM
SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहों पर बड़ा प्रहार, तमंचा सप्लायर गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

खानपुर/हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार, दिनांक 27/28 मार्च 2026 की रात को खानपुर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के बिजनौर सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने अचानक गति बढ़ा दी, जिस पर पुलिस ने बैरियर लगाकर मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया।

कार्रवाई के दौरान मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शमशेर पुत्र महमूद, निवासी ग्राम करणपुर, थाना खानपुर (हरिद्वार), उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध असलहे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी क्षेत्र से लाकर हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी इस क्षेत्र में अवैध तमंचों की सप्लाई कर चुका है।
बरामदगी में शामिल:
03 देशी तमंचे (.315 बोर)
01 देशी तमंचा (12 बोर)
40 जिंदा कारतूस (12 बोर)
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली खानपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही, आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर उ0नि0 नवीन नेगी, अपर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल भीम सिंह और कांस्टेबल वसीम (CIU हरिद्वार) की अहम भूमिका रही।

Comments (0)