Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अभियान में बड़ी सफलता, सिडकुल पुलिस ने दबोचे वाहन चोर

✍ Super Admin 🕒 14 May 2026, 07:55 PM
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अभियान में बड़ी सफलता, सिडकुल पुलिस ने दबोचे वाहन चोर

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद बाइकों में कई वाहन ऐसे भी शामिल हैं जिनकी चोरी के मुकदमे हरिद्वार के अलग-अलग थानों में पहले से दर्ज हैं।

एसएसपी के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पूरे जनपद में अवैध गतिविधियों, नशा तस्करों और वाहन चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस को क्षेत्र में सक्रिय चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।

चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी
थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम बहादराबाद-सिडकुल हाईवे स्थित डेन्सो चौक के पास रात्रि चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ में कबूला चोरी का राज
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम दिशांत कुमार निवासी बिजनौर और तोसीन निवासी मुजफ्फरनगर बताए। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले शिवम विहार कॉलोनी से मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए बिजनौर ले जा रहे थे।
झाड़ियों में छिपाकर रखी थीं अन्य चोरी की बाइकें
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मुंजाल शोवा कंपनी के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं। जांच में पता चला कि बरामद बाइकें थाना सिडकुल और थाना रानीपुर में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से संबंधित हैं। वहीं एक बाइक का इंजन और चेसिस नंबर घिसा हुआ मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी
पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि कहीं इनके तार किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय शाह, उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, हेड कांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल दीपक दानू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments (0)