Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

SIDCUL:- रील का खुमार ऐसा चढ़ा कि हकीकत भूल बैठा युवक, सिडकुल पुलिस ने उतार दिया तमंचे का नशा, भेजा सलाखों के पीछे..

✍ Super Admin 🕒 07 Jan 2026, 09:23 PM
SIDCUL:- रील का खुमार ऐसा चढ़ा कि हकीकत भूल बैठा युवक, सिडकुल पुलिस ने उतार दिया तमंचे का नशा, भेजा सलाखों के पीछे..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज़ की चाह में कानून को जेब में रखने का भ्रम पालने वाला एक युवक आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ ही गया। हाथ में तमंचा लेकर रील बनाने की सनक युवक को उस मुकाम तक ले गई, जहां कैमरा नहीं बल्कि कानून सवाल करता है। सिडकुल क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान युवक की ‘स्टाइल’ ही उसकी पहचान बन गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद हरिद्वार में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपराध को महिमामंडित करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना है।

इसी कड़ी में कोतवाली सिडकुल प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना सिडकुल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की सप्लाई और उसके सोशल मीडिया नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपी अंजुल पुत्र कुर्बान, निवासी धर्म कांटा की मस्जिद के निकट, यूनियन बैंक के पास, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार का रहने वाला है, जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक अनिल सैनी, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल जितेन्द्र तोमर शामिल रहें।

Comments (0)