Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

Roorkee:- बाजार में जाली नोट चलाने आए शातिर को पुलिस ने दबोचा, पांच/पांच सौ के नकली नोट बरामद..

✍ Super Admin 🕒 02 Mar 2026, 04:26 PM
Roorkee:- बाजार में जाली नोट चलाने   आए शातिर को पुलिस ने दबोचा, पांच/पांच सौ के नकली नोट बरामद..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। होली पर्व से पहले भीड़भाड़ वाले बाजारों में नकली नोट चलाने पहुंचे एक शातिर को कोतवाली रुड़की पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹19,000 के कुल 38 जाली नोट (500–500 रुपये के) बरामद किए हैं।
घटना 1 मार्च 2026 की रात की है। उप निरीक्षक आनंद मेहरा अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सोनाली पार्क के सामने, कलियार रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित खड़ा है, जो नकली नोटों का धंधा करता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपी की पहचान मुकेश कुमार गर्ग (उम्र 52 वर्ष) पुत्र कुंवर सेन, निवासी मोहल्ला सेनियान, कस्बा एवं थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 500–500 रुपये के कुल 38 जाली नोट, कुल ₹19,000, बरामद किए गए।


पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर कोतवाली रुड़की लाकर उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 72/26, धारा 179/180 BNS के तहत कार्रवाई की। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
– मुकेश कुमार गर्ग, पुत्र कुंवर सेन, निवासी मोहल्ला सेनियान, शाहपुर, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
बरामदगी
– 500 रुपये के 38 नकली नोट — कुल ₹19,000
पुलिस टीम
– उप निरीक्षक आनंद मेहरा
– कांस्टेबल (988) इतेंद्र ध्यान
– होमगार्ड महक सिंह
पुलिस का कहना है कि होली त्यौहार को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि नकली नोटों के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Comments (0)