Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

Roorkee:- जानलेवा फायरिंग का दुस्साहस पड़ा भारी, पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ..

✍ Super Admin 🕒 04 Jan 2026, 07:28 PM
Roorkee:- जानलेवा फायरिंग का दुस्साहस पड़ा भारी, पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: कानून को हथियार के बल पर चुनौती देने की कोशिश करने वाले एक युवक को झबरेड़ा पुलिस ने चंद घंटों में ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। गांव मोलना में गाली-गलौच के बाद जान से मारने की नीयत से फायर झोंककर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने तमंचा और खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार कर यह साफ संदेश दे दिया कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सख्त निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना झबरेड़ा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

मामले में वादी सावन पुत्र कुलदीप, निवासी ग्राम मोलना थाना झबरेड़ा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही सुमित पुत्र जीत सिंह उर्फ गुड्डू, रोबिन, अंकित व शिवदत्त द्वारा उसके साथ गाली-गलौच की गई, वहीं सुमित ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना झबरेड़ा में मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोलना रोड सुनहेटी तिराहे से आरोपी सुमित पुत्र जीत सिंह उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस के इस त्वरित और सख्त एक्शन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा और अपराधियों में खौफ देखने को मिल रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त....
सुमित पुत्र जीत सिंह उर्फ गुड्डू
निवासी ग्राम मोलना, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार
बरामदगी....
एक तमंचा 315 बोर
एक खोखा कारतूस
पुलिस टीम.....
थानाध्यक्ष अजय शाह
उपनिरीक्षक नवीन चौहान
हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा
कांस्टेबल देवेश सिंह
कांस्टेबल रणवीर

Comments (0)