Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

भगवानपुर में गोवंश के साथ क्रूरता पर पुलिस का शिकंजा, 3 वाहन सीज, 7 आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 17 Mar 2026, 03:13 PM
भगवानपुर में गोवंश के साथ क्रूरता पर पुलिस का शिकंजा, 3 वाहन सीज, 7 आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार/भगवानपुर: जनपद हरिद्वार में गोवंशीय पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 3 छोटे हाथी (लोडर वाहन) पकड़े और कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 गोवंशीय पशुओं को भी सकुशल बरामद किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में पशु क्रूरता और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 16 मार्च 2026 को भगवानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई में कस्बा भगवानपुर में चेकिंग के दौरान एक छोटे हाथी को रोका गया। वाहन में चालक समेत दो लोग रियाज और अजय सवार थे। जांच में वाहन के डाले में दो गोवंशीय पशु बेहद दयनीय हालत में मिले। पुलिस ने तत्काल पशुओं को रेस्क्यू कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।


दूसरी कार्रवाई में हरियाणा के नरवाला निवासी रणवीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने दो अन्य छोटे हाथियों को पकड़ा। इन वाहनों में कुल 5 गोवंशीय पशुओं को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और पशुओं को मुक्त कराया। पशुओं का मौके पर ही चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर मेडिकल भी कराया गया।


पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
रियाज, अजय, सलीम, शुभान, अब्दुल हकीम, सलमान और आवेश
पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय:
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोवंश को सुरक्षित बचाया। टीम में उपनिरीक्षक सुनील रमोला, उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Comments (0)