Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

रुड़की में चला ऑपरेशन प्रहार: खुलेआम शराब पीना पड़ा भारी, 28 पर कार्रवाई

✍ Super Admin 🕒 19 Apr 2026, 04:47 PM
रुड़की में चला ऑपरेशन प्रहार: खुलेआम शराब पीना पड़ा भारी, 28 पर कार्रवाई

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की।  उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किए।

पुलिस द्वारा यह अभियान 18 अप्रैल 2026 को चलाया गया, जिसमें सड़क किनारे, नदी तट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों से कुल ₹7000 का संयोजन शुल्क वसूला गया।
पुलिस ने सभी व्यक्तियों को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पुलिस टीम में शामिल रहे: वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी, उप निरीक्षक सुभाष ज़ख्मोला, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, उप निरीक्षक नवीन चौहान, उप निरीक्षक ध्वजवीर सिंह, अपर उप निरीक्षक आषाढ़ सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल सुरेश तोमर, कांस्टेबल गुलबहार, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और कांस्टेबल विशु पवार।

Comments (0)