Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कामयाबी: फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 09 Apr 2026, 02:28 PM
ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कामयाबी: फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और अभिसूचना इकाई (LIU) की संयुक्त टीम ने एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रही थी। पुलिस ने इस मामले में महिला की मदद करने वाले एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।


इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी नवनीत सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और खुफिया इकाइयों को निर्देशित किया है कि सत्यापन अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाए और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 एसएसपी ने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस के अनुसार, 08 अप्रैल 2026 को सत्यापन अभियान के दौरान वैष्णवी एन्क्लेव, ज्वालापुर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की गई। यहां से एक महिला को पकड़ा गया, जो अपना नाम बदलकर रह रही थी। पूछताछ में उसने अपना असली नाम सालेहा बेगम निवासी कुमीला (बांग्लादेश) बताया।

जांच में सामने आया कि महिला वर्ष 2023 में भारत आई थी और वीज़ा अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से दिल्ली और फिर हरिद्वार में रह रही थी। इस दौरान उसने अपने साथी श्यामदास की मदद से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट और मैरिज सर्टिफिकेट जैसे कई फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने महिला के कब्जे से बांग्लादेश का पासपोर्ट और नेशनल आईडी कार्ड के साथ-साथ कई फर्जी भारतीय दस्तावेज भी बरामद किए। मामले में पुलिस ने श्यामदास निवासी छत्तीसगढ़ को भी गिरफ्तार किया है, जिसने महिला को शरण देने और दस्तावेज तैयार कराने में मदद की।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
बरामदगी:
फर्जी भारतीय दस्तावेज: पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मैरिज सर्टिफिकेट
बांग्लादेशी दस्तावेज: पासपोर्ट, नेशनल आईडी

Comments (0)