Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
उत्तराखंड

कोर्ट परिसर में लापरवाही भारी पड़ी, मुलजिम फरारी पर एसएसपी हरिद्वार ने लिया सख़्त फैसला, कोर्ट मोहर्रिर सस्पेंड..

✍ Super Admin 🕒 17 Jan 2026, 03:05 PM
कोर्ट परिसर में लापरवाही भारी पड़ी, मुलजिम फरारी पर एसएसपी हरिद्वार ने लिया सख़्त फैसला, कोर्ट मोहर्रिर सस्पेंड..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: न्यायालय परिसर से मुलजिम के फरार होने के मामले को एसएसपी हरिद्वार ने गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। प्रथम दृष्टया पुलिस अभिरक्षा में तैनात कर्मी की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए रुड़की न्यायालय में तैनात कोर्ट मोहर्रिर महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुड़की की अदालत ने धारा 138 एन.आई. एक्ट में प्रचलित एक परिवाद में आरोपी को 01 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। सजा के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया था। इसी दौरान आरोपी कोर्ट मोहर्रिर की हिरासत से फरार हो गया, जिससे न्यायालय और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना के संबंध में कोर्ट मोहर्रिर द्वारा कोतवाली गंगनहर में अभियुक्त के फरार होने का मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा और अभिरक्षा में लापरवाही के तथ्य प्रकाश में आए, जिस पर एसएसपी हरिद्वार ने बिना विलंब सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबन के आदेश जारी किए।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रकरण की निष्पक्ष व तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करने के लिए एडिशनल एसपी/सीओ रुड़की को निर्देशित किया है कि पूरे मामले की प्रारंभिक जांच कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच आख्या प्रस्तुत की जाए।
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस अभिरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि जवाबदेही और अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा।

Comments (0)