Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

Manglaur:- कैमिकल की आड़ में दौड़ रहा था शराब तस्करी का ट्रक, हरिद्वार पुलिस ने बीच रास्ते ही दबोच लिया..

✍ Super Admin 🕒 15 Jan 2026, 08:33 PM
Manglaur:- कैमिकल की आड़ में दौड़ रहा था शराब तस्करी का ट्रक, हरिद्वार पुलिस ने बीच रास्ते ही दबोच लिया..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: मकर संक्रांति पर्व से पहले जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार करते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने कैमिकल की आड़ में ले जाई जा रही 300 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। 10 टायरा ट्रक समेत चालक को मौके से दबोच लिया गया।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चल रहा था सघन अभियान.....
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर मकर संक्रांति के दृष्टिगत सीमांत थानों सहित पूरे जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 14 जनवरी 2026 को चौकी लण्ढौरा क्षेत्र में संयुक्त पुलिस टीम ने विशेष सूचना के आधार पर एक संदिग्ध 10 टायरा ट्रक को रोककर जांच शुरू की।


कोतवाली मंगलौर के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जब ट्रक चालक से पूछताछ की तो उसने कंटेनर में कैमिकल भरे होने की बात कही। चालक द्वारा लगातार आनाकानी और गोलमोल जवाब दिए जाने पर पुलिस को संदेह हुआ। तलाशी के दौरान ट्रक कंटेनर से हरियाणा ब्रांड की सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की की 300 पेटी बरामद होते ही तस्करी का पूरा खेल उजागर हो गया।

बिहार पहुंचने से पहले ही धराया तस्करी का जाल.....
पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि वह शराब की खेप चंडीगढ़ से लेकर हरिद्वार, गोरखपुर, कुशीनगर होते हुए बिहार पहुंचाने जा रहा था। हरिद्वार में चल रही सख्त पुलिस चैकिंग और भारी वाहनों की आवाजाही बाधित होने के कारण उसने रूट बदलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसकी योजना पर ब्रेक लगा दिया।

मुकदमा दर्ज, कार्रवाई जारी...
बरामदगी के आधार पर कोतवाली मंगलौर में आरोपी के खिलाफ धारा 61(2), 318(4) बीएनएस तथा आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी...
रविरंजन कुमार राय पुत्र लखिन्द्र राय, निवासी—सुन्दरपुर बिरियापुर, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार
बरामद माल...
300 पेटी सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की (हरियाणा ब्रांड)
10 टायरा ट्रक
मोबाइल फोन

Comments (0)