उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 एएसपी सात डीएसपी के तबादले, लास्ट में देखें पूरी लिस्ट..
✍ Super Admin
🕒 30 Jan 2026, 09:41 PM
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रदेशभर में 15 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 7 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के तबादले व पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।

रुड़की में तैनात नरेंद्र पंत को पदोन्नति के बाद पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना, हल्द्वानी बनाया गया है, जबकि मंगलौर के एएसपी विवेक कुमार को एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को खुफिया तंत्र और संगठित अपराध पर नियंत्रण के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

इसके अलावा कई जिलों और मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। शासन का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।