Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

रुड़की में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा असर: देर रात खुलने वाले बार-रेस्टोरेंट पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

✍ Super Admin 🕒 29 Apr 2026, 06:08 PM
रुड़की में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा असर: देर रात खुलने वाले बार-रेस्टोरेंट पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। रुड़की में देर रात तक नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे बार और रेस्टोरेंट अब पुलिस के रडार पर हैं। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बीती रात कोतवाली रुड़की क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई, जिससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद जिलेभर में अवैध रूप से शराब परोसने, बार संचालन के नियमों का उल्लंघन करने और रात 10 बजे के बाद शोर-शराबा करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने सघन चेकिंग के दौरान कई जगहों पर कार्रवाई करते हुए एम्पलीफायर, लैपटॉप, टैब सहित अन्य उपकरण मौके से जब्त किए। साथ ही संबंधित संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई भी की गई।

अचानक हुई इस छापेमारी के दौरान कई प्रतिष्ठान निर्धारित समय के बाद भी खुले पाए गए। इतना ही नहीं, कुछ स्थानों पर देर रात तक डीजे और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल भी जारी था, जो नियमों के खिलाफ है।

 जिन प्रतिष्ठानों पर गिरी पुलिस की गाज:
रोमियो लेन बार रेस्टोरेंट, बेलड़ा
एरोमेटिक रेस्टोरेंट, माजरा
सेन्टरोज रेस्टोरेंट, एसडीएम चौक के पास
कैफिन कॉफी डे, आईआईटी रोड, रुड़की

Comments (0)