Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

भगवानपुर के टकाबरी में महंत हत्या प्रकरण: एसएसपी ने गठित की 6 सदस्यीय एसआईटी

✍ Super Admin 🕒 21 Feb 2026, 10:15 PM
भगवानपुर के टकाबरी में महंत हत्या प्रकरण: एसएसपी ने गठित की 6 सदस्यीय एसआईटी

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


हरिद्वार। कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम टकाबरी स्थित रविदास आश्रम में महंत की गुमशुदगी और बाद में हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने विशेष जांच टीम (S.I.T.) गठित करने के आदेश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि महंत की गुमशुदगी के संबंध में गुमशुदगी क्रमांक 02/2026 दर्ज की गई थी। बाद में शव बरामद होने पर मुकदमा अपराध संख्या 85/26 के तहत धारा 103(1), 238, 61(2) बीएनएस में मामला तरमीम किया गया।

 प्रकरण की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सभी पहलुओं पर गहन जांच के निर्देश दिए हैं।
मामले में अब तक दंपति सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य संभावित कड़ियों की भी पड़ताल कर रही है।

गठित एसआईटी का नेतृत्व एसपी देहात शेखर चंद सुयाल करेंगे। टीम में कुल छह सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें—
सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी
निरीक्षक राजीव रौथांण
उप निरीक्षक नीरज रावत
उप निरीक्षक बालाराम जोशी
आरक्षी संजय पंवार
आरक्षी उवैदुल्ला
एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि एसआईटी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करते हुए सभी तथ्यों को सामने लाए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

Comments (0)