Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

कलियर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 3 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 12 Mar 2026, 04:36 PM
कलियर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 3 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। नशामुक्त देवभूमि-2025 अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक महिला को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से करीब 5.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है।


 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिरान कलियर पुलिस टीम क्षेत्र में सत्यापन और गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम जब रहमतपुर नई कॉलोनी में पानी की टंकी के पास पहुंची तो एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई और वहां से जाने की कोशिश करने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम शबाना उर्फ शबनम पत्नी सैय्याद (35 वर्ष), निवासी रहमतपुर नई कॉलोनी पिरान कलियर बताया। तलाशी के दौरान महिला के पास से एक पर्स में रखी 5.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कर धारा 105 बीएनएसएस के तहत ई-साक्ष्य ऐप में दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मु0अ0सं0 52/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से 2920 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना पिरान कलियर के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।

Comments (0)