Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
संगठन

अलविदा जुमा पर इंतजार प्रधान का संदेश – अमन, भाईचारे और एकता की दुआ

✍ Super Admin 🕒 20 Mar 2026, 03:54 PM
अलविदा जुमा पर इंतजार प्रधान का संदेश – अमन, भाईचारे और एकता की दुआ

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻



मंगलौर (विधानसभा मंगलौर): पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार ‘अलविदा जुमा’ के अवसर पर सुराज सेवा दल के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी इंतजार प्रधान ने देशवासियों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस मुकद्दस दिन पर देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी।


इंतजार प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि ‘अलविदा जुमा’ केवल इबादत का दिन ही नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और इंसानियत को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत की असली पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब में बसती है, जहां सभी धर्म और समुदाय मिल-जुलकर प्रेम और सौहार्द के साथ रहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि त्योहार किसी एक वर्ग या समुदाय के नहीं होते, बल्कि ये पूरी मानवता के लिए प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश लेकर आते हैं। ऐसे पावन अवसरों पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खड़े होने और समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।


इंतजार प्रधान ने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे त्योहारों को सादगी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं और उनकी सोच व व्यवहार से ही समाज की दिशा तय होती है।
अंत में उन्होंने अल्लाह से दुआ करते हुए कहा कि देश में हमेशा शांति, सद्भाव और भाईचारा बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए।

Comments (0)