Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 6.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 21 Apr 2026, 06:28 PM
हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 6.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 को गैस प्लांट क्षेत्र में नहर पटरी, जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 6.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान आबिद हुसैन पुत्र नसीर मिस्त्री, निवासी दादूपुर गोविंदपुर, कोतवाली रानीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम
मनोहर सिंह भंडारी – प्रभारी निरीक्षक
उपनिरीक्षक चरण सिंह – चौकी प्रभारी गैस प्लांट
हेड कांस्टेबल शिवराज शर्मा
कांस्टेबल अजय कुमार

Comments (0)