Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

Haridwar:- हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, स्मैक तस्करी करते पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर आरोपी, 26 ग्राम स्मैक बरामद..

✍ Super Admin 🕒 10 Jan 2026, 09:25 PM
Haridwar:- हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, स्मैक तस्करी करते पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर आरोपी, 26 ग्राम स्मैक बरामद..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को ज़मीन पर उतारने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार सख़्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में SSP हरिद्वार के निर्देश पर थाना बहादराबाद पुलिस व ANTF की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान स्कूटी से स्मैक की तस्करी कर रहे एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 26 ग्राम अवैध स्मैक, एक डिजिटल तराजू तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार बहादराबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए  गुफरान पुत्र गफ्फार, निवासी नगला इमरती, कोतवाली सिविल लाइन रुड़की, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से नशे की बिक्री में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इससे पूर्व भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है और उसका आपराधिक इतिहास रहा है।
गिरफ्तार तस्कर....
गुफरान पुत्र गफ्फार
निवासी नगला इमरती, कोतवाली सिविल लाइन, रुड़की, जनपद हरिद्वार
बरामद माल.....
अवैध स्मैक – 26 ग्राम
इलेक्ट्रॉनिक तराजू – 01
स्कूटी (एक्टिवा) रजिस्ट्रेशन संख्या UK07 FW 1357
पुलिस टीम...
एसएसआई नितिन बिष्ट
अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा)
कांस्टेबल मुकेश नेगी

Comments (0)