Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

Haridwar:- मासूम से दरिंदगी: हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन, चंद घंटों में दबोचा गया आरोपी..

✍ Super Admin 🕒 17 Jan 2026, 06:39 PM
Haridwar:- मासूम से दरिंदगी: हरिद्वार पुलिस का कड़ा एक्शन, चंद घंटों में दबोचा गया आरोपी..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: धर्मनगरी के उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी सूरज, जो मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है, यहाँ पंडिताई का काम करता था।

​वारदात और खौफनाक मंजर.....
​पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बच्ची घर के पास पार्क में खेल रही थी। तभी पड़ोस में किराए पर रहने वाले सूरज ने उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुला लिया। वहां उसने मासूम के साथ अश्लील हरकतें कीं। जब बच्ची ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, तो आरोपी ने उसकी आवाज दबाने के लिए गला घोंटने की भी कोशिश की। किसी तरह दरिंदे के चंगुल से छूटकर बच्ची अपनी मां के पास पहुंची और बिलखते हुए आपबीती सुनाई।

​एसएसपी के निर्देश पर 'जीरो टॉलरेंस'.....
​मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में गठित टीम ने जाल बिछाया और वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के इरादे बेहद खतरनाक थे और वह मासूम की जान भी ले सकता था।

​लापरवाह मकान मालिक पर भी गाज.....
​इस मामले में पुलिस ने केवल अपराधी पर ही नहीं, बल्कि लापरवाही बरतने वालों पर भी शिकंजा कसा है। आरोपी बिना पुलिस सत्यापन के किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने मकान मालिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।​ यह कार्रवाई उन सभी मकान मालिकों के लिए चेतावनी है जो बिना वेरिफिकेशन के बाहरी लोगों को शरण देते हैं।

​पुलिस टीम की भूमिका.....
​सराहनीय कार्य करने वाली टीम में शहर कोतवाल रितेश शाह, एसएसआई नन्द किशोर ग्वाडी, चौकी प्रभारी चरण सिंह और महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Comments (0)