Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में लावारिस शव हत्याकांड सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 17 Apr 2026, 04:38 PM
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में लावारिस शव हत्याकांड सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार में मिली लावारिस लाश के मामले में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया। राजाजी नेशनल पार्क में मिले शव के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में इस जटिल मामले को सुलझाने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने लगातार जांच और साक्ष्य जुटाकर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
ऐसे मिला था शव 14 अप्रैल 2026 को वन विभाग की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में मिला। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने खुद वादी बनकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

ऐसे पहुंचे आरोपियों तक
जांच के दौरान पुलिस ने गंगा घाट, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई। जांच में सामने आया कि आरोपी नशे के आदी हैं और मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते।

17 अप्रैल को हिल बाईपास फ्लाईओवर के पास गश्त के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
नशा और लालच बना हत्या की वजह

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 13 अप्रैल की रात दोनों ने शराब और गांजा पिया था। अगले दिन हर की पैड़ी के पास एक बाबा (मृतक) से बीड़ी मांगी। इसी दौरान बाबा के पास पैसे देखकर लालच आ गया।

जब बाबा ने पैसे देने से मना किया और गाली दी, तो गुस्से और लालच में दोनों ने उसे सुनसान इलाके में ले जाकर धक्का दिया और पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पैसे लेकर फरार हो गए।
मृतक की पहचान अब भी नहीं
पुलिस ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
आरोपी कौन हैं
मनोज कुमार उर्फ चिकना (उम्र 25 वर्ष), जिला इटावा (उ.प्र.)
रोहित कुमार (उम्र 19 वर्ष), जिला पटना (बिहार)

पुलिस की सराहना
कम समय में मामले का खुलासा करने पर स्थानीय लोगों ने हरिद्वार पुलिस की सराहना की है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Comments (0)