Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
उत्तराखंड

Haridwar कलियर एसएसआई बबलू चौहान सिडकुल स्थानांतरित, एसआई विनोद गोला को पुलिस लाइन से भेजा कलियर, (देखें लिस्ट)..

✍ Super Admin 🕒 05 Jan 2026, 05:17 PM
Haridwar  कलियर एसएसआई बबलू चौहान सिडकुल स्थानांतरित, एसआई विनोद गोला को पुलिस लाइन से भेजा कलियर, (देखें लिस्ट)..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जारी आदेश के तहत कलियर थाना क्षेत्र से जुड़े एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक, एक उपनिरीक्षक और दो अपर उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार थाना कलियर में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक बी.एस. चौहान को थाना सिडकुल स्थानांतरित किया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विनोद गोला को थाना कलियर भेजा गया है।  इसके अलावा अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 अनिल सैनी को कोतवाली ज्वालापुर से स्थानांतरित कर थाना सिडकुल भेजा गया है। जबकि अपर उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा के संबंध में पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें यथावत रखा गया है।

एसएसपी द्वारा जारी आदेश में संबंधित प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारी तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और अनुपालन की सूचना समय से कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Comments (0)