Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

हरिद्वार कोर्ट में फर्जी जमानतियों पर शिकंजा, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

✍ Super Admin 🕒 23 Mar 2026, 07:57 PM
हरिद्वार कोर्ट में फर्जी जमानतियों पर शिकंजा, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में न्यायालय को गुमराह कर फर्जी तरीके से जमानत लेने वाले पेशेवर जमानतियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना सिडकुल क्षेत्र स्थित रोशनाबाद के जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई के दौरान चार ऐसे जमानती चिन्हित किए गए, जो अलग-अलग मामलों में बार-बार जमानत लेने का कार्य कर रहे थे।


मामला 23 मार्च 2026 का है, जब CJM न्यायालय में सरकार बनाम रोशन लाल प्रकरण की सुनवाई चल रही थी। इस दौरान विभिन्न अभियुक्तों की ओर से जमानत के लिए पहुंचे जमानतियों की गतिविधियों पर संदेह हुआ।
जांच में सामने आया कि—
मुकेश कुमार उर्फ मोनू की ओर से उज्ज्वल सिंह,
रोशन लाल की ओर से नरेश प्रताप बहुगुणा व नरेश,
राजेश कुमार की ओर से कमलेश


जमानत के लिए न्यायालय में प्रस्तुत हुए थे।
न्यायालय में प्रस्तुत कंप्यूटर रिकॉर्ड की जांच करने पर यह तथ्य उजागर हुआ कि ये सभी व्यक्ति पेशेवर जमानती हैं, जो विभिन्न मामलों में एक साथ जमानत लेते रहे हैं। इतना ही नहीं, इन्होंने अपने शपथपत्र में पूर्व में ली गई जमानतों की जानकारी छुपाई और न्यायालय के समक्ष झूठा शपथपत्र प्रस्तुत किया।
इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने इसे दंडनीय अपराध माना। इसके बाद थाना सिडकुल पुलिस ने कमलेश, उज्ज्वल सिंह, नरेश समेत अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पुलिस का सख्त संदेश:
कानून के साथ किसी भी प्रकार का छल या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Comments (0)