Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 23 Mar 2026, 03:50 PM
गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में दर्ज विभिन्न वाहन चोरी के मुकदमों की जांच के दौरान पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और सटीक सुरागरसी के आधार पर 22 मार्च 2026 को पनियाला लाठरदेवा तिराहा, रुड़की से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के वाहन बरामद किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 8 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।



पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनी कश्यप (31 वर्ष), सलमान (25 वर्ष) और मयंक (20 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए वाहनों को शक्ति विहार क्षेत्र के पास एक खंडहर में छिपाकर रखते थे और बाद में उन्हें मॉडिफाई कर बेच देते थे।


बरामद किए गए वाहनों में चार वाहन गंगनहर कोतवाली में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि अन्य चार वाहन भी चोरी के हैं, जिनमें तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल है।
पुलिस टीम की इस सफलता में SHO मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीप कुमार, बिरेन्द्र नेगी, नवीन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments (0)