Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
उत्तराखंड

रविदास जयंती के बाद बिनारसी गांव में दो मौतों पर एसएसपी का सख्त एक्शन..

✍ Super Admin 🕒 03 Feb 2026, 10:57 PM
रविदास जयंती के बाद बिनारसी गांव में दो मौतों पर एसएसपी का सख्त एक्शन..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


हरिद्वार! रविदास जयंती के उपरांत थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिनारसी में हुए विवाद के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रकरण में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी तेज्जुपुर सहित एक हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

बीती 1 फरवरी को घटित इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में यह तथ्य प्रकाश में आए कि संबंधित पुलिस कर्मी न तो समय रहते घटनास्थल पर पहुंचे और न ही उच्चाधिकारियों को गंभीर स्थिति की सूचना दी गई। रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया कर्तव्य में घोर लापरवाही की पुष्टि होने के बाद एसएसपी डोबाल ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के रूप में देखा जा रहा है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संवेदनशील मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments (0)