Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

भगवानपुर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर: दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 12 मोबाइल और बाइक बरामद

✍ Super Admin 🕒 01 May 2026, 04:45 PM
भगवानपुर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर: दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 12 मोबाइल और बाइक बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। भगवानपुर क्षेत्र में राह चलते लोगों से मोबाइल झपटकर दहशत फैलाने वाले दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 12 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी।
पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल को ग्राम शाहपुर और मंडावर निवासी दो व्यक्तियों ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा मोबाइल फोन झपटे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में कोतवाली भगवानपुर में मुकदमे दर्ज किए गए।

प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खानपुर से खेलपुर जाने वाले चकरोड पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उनकी पहचान:
अंकुल उर्फ अंकुर, पुत्र सोमपाल, निवासी रायपुर थाना सदर, जिला यमुनानगर (हरियाणा), हाल निवासी प्रताप कॉलोनी भगवानपुर
गुलशन, पुत्र राजकुमार, निवासी रायपुर, कोतवाली भगवानपुर
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से मुकदमों से संबंधित मोबाइल फोन समेत कुल 12 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुलशन पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
 पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक बालम सिंह
अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान
हेड कांस्टेबल गीतम सिंह
कांस्टेबल राहुल कुमार
कांस्टेबल रविंद्र राणा
कांस्टेबल संजय नेगी

Comments (0)