Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

रुड़की में नशा तस्कर गिरफ्तार, 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

✍ Super Admin 🕒 18 Mar 2026, 05:18 PM
रुड़की में नशा तस्कर गिरफ्तार, 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की।  रुड़की क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है।


यह अभियान उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस लगातार अवैध शराब, स्मैक, हेरोइन, चरस और गांजा जैसे मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कस रही है।


इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा गठित पुलिस टीम ने 17 मार्च 2026 को पीर बाबा के पास नहर पटरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ, जिसे वह बाइक पर रखकर बिक्री के लिए ले जा रहा था।


पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद सुहेल पुत्र साजिद हुसैन, निवासी बहेड़ी ब्रहमनान भोजपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल यूनुस बेग, कांस्टेबल रंग मोहन और कांस्टेबल गुलबर की अहम भूमिका रही।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)