Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
दुर्घटना

नहर में डूबे युवक का शव 4 दिन बाद बरामद, परिवार में मचा कोहराम

✍ Super Admin 🕒 19 Apr 2026, 05:30 PM
नहर में डूबे युवक का शव 4 दिन बाद बरामद, परिवार में मचा कोहराम

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्र में नहर में डूबे युवक का शव चार दिन बाद बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आदित्य (18 वर्ष) पुत्र रविन्द्र निवासी मानकमजरा, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को मेहवड़ पुल के पास नहर में डूबकर आदित्य लापता हो गया था। घटना के बाद से ही परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हुए थे। काफी खोजबीन के बाद रविवार को युवक का शव आसफनगर झाल, मंगलौर क्षेत्र से बरामद किया गया।

शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पिरान कलियर थाने में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

Comments (0)