Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: जनसेवा केंद्र की आड़ में बन रहे थे नकली दस्तावेज, एक गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 20 Feb 2026, 02:54 PM
फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: जनसेवा केंद्र की आड़ में बन रहे थे नकली दस्तावेज, एक गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर/हरिद्वार। जनपद में चलाए जा रहे सघन सत्यापन अभियान के दौरान हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में की गई, जिसमें कोतवाली पिरान कलियर पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम शामिल रही।


अलीशान होटल में चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल
दिनांक 19 फरवरी 2026 को सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पिरान कलियर क्षेत्र में चारमीनार के पीछे स्थित अलीशान होटल में छापेमारी की। यहां “शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र” के नाम से संचालित कमरे में एक युवक जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार करता मिला।
पूछताछ में आरोपी ने खुद को बिहार के थाना साहिबगंज का निवासी बताया और मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष होने का दावा किया। जांच में उसका पहचान पत्र भी फर्जी पाया गया।
एक ही सीरियल नंबर पर जारी किए गए प्रमाण पत्र
जांच के दौरान बरामद जन्म प्रमाण पत्रों पर सभी में सीरियल नंबर ‘1’ अंकित मिला। दस्तावेजों पर उत्तराखंड सरकार का लोगो और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम रुद्रपुर के लेटर पैड का उपयोग किया गया था।


नगर पंचायत पिरान कलियर के ईओ से सत्यापन कराने पर स्पष्ट हुआ कि प्रमाण पत्रों पर लगी मोहर और हस्ताक्षर फर्जी हैं। इसके बाद दस्तावेजों को कूटरचित घोषित किया गया।
हजार से अधिक दस्तावेज बनाने की आशंका
कड़ी पूछताछ में आरोपी शहनवाज (24 वर्ष) पुत्र मौ. प्यारे, निवासी ग्राम दाउदपुर, थाना साहिबगंज, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) ने स्वीकार किया कि वह कुछ दस्तावेज स्वयं ऑनलाइन तैयार करता था और कुछ बाहर से मंगवाकर प्रिंट निकालकर लोगों को देता था। पुलिस को आशंका है कि वह अब तक करीब एक हजार से अधिक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बना चुका है।


बरामदगी में मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मोहरें
तलाशी के दौरान पुलिस ने 45 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, एक लैपटॉप व चार्जर, माउस, एक मोबाइल फोन (रेडमी), 6 आधार कार्ड, 7 अलग-अलग मोहरें और मानवाधिकार आयोग का फर्जी पहचान पत्र बरामद किया है।


इस संबंध में कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा संख्या 29/2026 धारा 336(3), 338, 339 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में एसओ रविंद्र कुमार, व0उ0नि0 सुनील पंत, उ0नि0 उपेंद्र सिंह, हे0का0 रविंद्र वालियान, का0 जितेंद्र सिंह, चालक नीरज राणा एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम शामिल रही।
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहा है और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments (0)