Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
उत्तराखंड

कोटद्वार जाने से रोकी गई भीम आर्मी, दीपक के समर्थन में निकले प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और समर्थकों को चंडीघाट पर पुलिस ने घेरा..

✍ Super Admin 🕒 03 Feb 2026, 02:40 PM
कोटद्वार जाने से रोकी गई भीम आर्मी, दीपक के समर्थन में निकले प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और समर्थकों को चंडीघाट पर पुलिस ने घेरा..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। कोटद्वार में उठे विवाद के बीच दीपक कुमार के समर्थन में जा रहे भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और उनके समर्थकों को पुलिस ने चंडीघाट चौकी पर रोक दिया। मौके पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़े रहे और पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उन्हें रोक दिया। बातचीत विफल होने के बाद पुलिस ने महक सिंह सहित कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर रोशनाबाद भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह अपने समर्थकों के साथ कोटद्वार रवाना हुए थे। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही चंडीघाट चौकी पर घेराबंदी की गई। हालात संभालने के लिए सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह और इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन पाई।


स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बरतते हुए महक सिंह और उनके कुछ समर्थकों को पुलिस वाहन में बैठाकर रोशनाबाद ले जाया।

क्या है कोटद्वार विवाद की जड़.....
कोटद्वार में विवाद की शुरुआत 26 जनवरी को हुई, जब एक मुस्लिम दुकानदार की करीब 30 वर्षों से संचालित दुकान “बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर” के नाम को लेकर आपत्ति जताई गई। कुछ संगठनों ने दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द को लेकर सवाल खड़े किए, जिससे मौके पर बहस और तनाव की स्थिति बन गई।

इसी दौरान स्थानीय युवक दीपक कुमार दुकानदार के समर्थन में सामने आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दीपक सांप्रदायिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाते दिखाई दिए। वीडियो के वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

“समर्थन देना अपराध बना दिया गया” — भीम आर्मी.....
चंडीघाट पर रोके जाने के बाद भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज को दबाने के लिए एकतरफा कार्रवाई की जा रही है।
महक सिंह का आरोप था कि दीपक कुमार को समर्थन देना उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार के दबाव में पुलिस लोकतांत्रिक आवाज़ों को कुचलने का काम कर रही है।

Comments (0)