Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

Bhagwanpur:- पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: ट्रक से कुचलकर की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, (देखें वीडियो)..

✍ Super Admin 🕒 05 Mar 2026, 07:35 PM
Bhagwanpur:- पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: ट्रक से कुचलकर की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, (देखें वीडियो)..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की! होली के रंगों के बीच भगवानपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया। टोल प्लाजा के पास एक ट्रक चालक ने अपने परिचित युवक को कथित तौर पर जानबूझकर वाहन से कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

कैसे भड़की चिंगारी....?
मृतक राहुल कुमार और आरोपी राजीव (निवासी ग्राम मलकपुर लोन, जिला बागपत, उ.प्र.) के बीच पहले से जान-पहचान थी। दोनों का उठना-बैठना था और अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शराब के नशे में राहुल, आरोपी की तीन भांजियों के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। कई बार समझाने और माफी मांगने के बावजूद यह सिलसिला रुक नहीं रहा था।

होली के दिन बना कातिलाना प्लान
घटना वाले दिन दोनों ने भगवानपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक में बैठकर शराब पी। इसी दौरान फिर विवाद बढ़ा। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने पहले राहुल को ट्रक से नीचे उतारा और फिर जैसे ही वह टोल की ओर बढ़ा, ट्रक चढ़ाकर उसे कुचल दिया। वारदात को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया।

24 घंटे में खुलासा....
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना में प्रयुक्त ट्रक (UP17BT-8882) भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस....
प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि हत्या जानबूझकर की गई। पुलिस साक्ष्यों को संकलित कर आगे की विवेचना में जुटी है। होली के दिन हुई इस वारदात ने एक बार फिर नशे और आपसी रंजिश के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है।

Comments (0)