Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

लाठी-डंडे, तलवार और तमंचे के साथ हमला करने वाले दबोचे, एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद एक्शन मोड में पुलिस, चार हमलावरों की गिरफ्तारी, घटना का वीडियो भी आया सामने, (देखें वीडियो)..

✍ Super Admin 🕒 08 Mar 2026, 04:56 PM
लाठी-डंडे, तलवार और तमंचे के साथ हमला करने वाले दबोचे, एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद एक्शन मोड में पुलिस, चार हमलावरों की गिरफ्तारी, घटना का वीडियो भी आया सामने, (देखें वीडियो)..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: होली के दिन ग्राम प्रधान के घर में घुसकर लाठी-डंडों, तलवार और तमंचे से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और लगातार दबिश देकर यह सफलता हासिल की। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। एसएसपी के आदेश पर पुलिस टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। एसएसपी ने साफ कहा है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

थाना सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को वादी प्रमोद पाल की तहरीर पर थाना सिडकुल में राजीव पाल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

तहरीर में आरोप लगाया गया था कि सभी आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडों और तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुस आए और वादी तथा उसके परिजनों के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट को सौंपी गई थी।

गिरफ्तार आरोपी...  
1:- जतिन उर्फ भारत पुत्र परमाल सिंह निवासी जयराम जोत, थाना कर्नलगंज, जिला गोंडा (उ.प्र.)
2:- राजीव पाल पुत्र जंग बहादुर निवासी ग्राम मंसूरपुर, थाना मंसूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
3:- रोहन सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम धारूवाला मंडावली, थाना बिजनौर, जिला बिजनौर (उ.प्र.)
4:- सागर पुत्र मामचंद निवासी ग्राम रामपुर मनिहारन, थाना मनिहारन, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)

पुलिस टीम में शामिल रहे....
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, उ0नि0 अनिल बिष्ट, हे0का0 संजय सिंह, हे0का0 देशराज, हे0का0 जितेन्द्र मलिक, का0 रोहित कुमार, का0 गजेन्द्र तोमर, का0 अनिल कण्डारी, का0 मनीष और का0 अरविन्द कुमार।

Comments (0)