Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
संगठन

देहरादून में फूटा गैस संकट पर गुस्सा, मंत्री आवास का घेराव—सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

✍ Super Admin 🕒 10 Apr 2026, 06:35 PM
देहरादून में फूटा गैस संकट पर गुस्सा, मंत्री आवास का घेराव—सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून: प्रदेश में बढ़ती एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत, कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ जनता का गुस्सा अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है।

शुक्रवार को सुराज सेवा दल के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या के आवास का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। उग्र नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में एलपीजी संकट प्राकृतिक नहीं, बल्कि नीतिगत विफलता और प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर आम जनता गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रही है, वहीं दूसरी ओर सत्ता के संरक्षण में कालाबाजारी और जमाखोरी का खेल खुलेआम जारी है।


प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि इतनी बड़ी स्तर की कालाबाजारी बिना मिलीभगत के संभव नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन इस मुद्दे को गांव-गांव और शहर-शहर तक ले जाकर बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेगा।
जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने गैस एजेंसियों की मनमानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम उपभोक्ता पूरी तरह असहाय हो चुका है। प्रशासन की चुप्पी इस भ्रष्ट तंत्र को और मजबूत बना रही है। उन्होंने मांग की कि दोषी एजेंसियों के लाइसेंस तुरंत निरस्त किए जाएं।

प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र पाल सिंह ने इसे केवल गैस की किल्लत नहीं, बल्कि सरकार की नीयत और जवाबदेही का मामला बताते हुए कहा कि जब तक हर घर तक समय पर और उचित मूल्य पर गैस नहीं पहुंचेगी, तब तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान संगठन ने मंत्री आवास पर ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने, कालाबाजारी व जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई करने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई।
इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)