Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
क्राइम

अवैध चाकू के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज

✍ Super Admin 🕒 13 Feb 2026, 11:14 AM
अवैध चाकू के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


पिरान कलियर ।  पिरान कलियर पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ी पीठ बाजार से धनौरी मार्ग नहर पटरी के पास हुई मारपीट की घटना में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को झुग्गी-झोपड़ी पीठ बाजार क्षेत्र में झगड़ा और मारपीट की घटना हुई थी। वादी निल पुत्र बलबहादुर लिम्बू, निवासी उक्त क्षेत्र, ने तहरीर देकर बताया कि उसके दोस्त अजय पर चाकू से कई वार किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शेख कासिम पुत्र इब्राहिम, निवासी लिमोदरा थाना झगड़िया, जिला भरूच (गुजरात), उम्र 51 वर्ष, के खिलाफ मु.अ.सं. 26/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गठित टीम ने 12 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू बरामद किया गया, जिसके बाद मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बरामदगी:
एक अदद नाजायज चाकू
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
व0उ0नि0 सुनील दत्त पंत
हे0का0 322 रविन्द्र बालियान
का0 595 जितेन्द्र सिंह
चालक नीरज राणा
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments (0)