Breaking News
● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया ● विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवासेतु फाउंडेशन का हरित अभियान, पुलिस अधिकारियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
उत्तराखंड

अलाव के नाम पर खानापूर्ति, सवालों के घेरे में नगरपंचायत की कारगुजारी, राहगीरों को मिल रही सिर्फ ठंडी राख...?

✍ Super Admin 🕒 13 Jan 2026, 10:17 PM
अलाव के नाम पर खानापूर्ति, सवालों के घेरे में नगरपंचायत की कारगुजारी, राहगीरों को मिल रही सिर्फ ठंडी राख...?

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर: कड़ाके की ठंड के बीच नगर क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ती जा रही है, लेकिन राहत के नाम पर कलियर नगर पंचायत की अलाव व्यवस्था खुद सवालों के घेरे में है। सर्दी से बचाव के लिए जलाए जाने वाले अलाव अब केवल कागज़ों तक सिमटते नजर आ रहे हैं। ज़मीनी हकीकत यह है कि अलाव के नाम पर की जा रही खानापूर्ति कुछ घंटों में ही दम तोड़ देती है और इसके बाद राहगीरों व स्थानीय लोगों को आग के नाम पर ठंडी राख ही नसीब होती है।

नगर के कई प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जहां अलाव की सबसे अधिक जरूरत है, वहां नाममात्र लकड़ी डालकर अलाव का पेट भरने की नाकाम कोशिश हो रही है। वही जिन स्थानों पर अलाव जलाया भी जा रहा है, वहां कुछ ही समय में लकड़ी स्वाहा हो जाती है और पूरी रात ठंड से जूझते लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिल पाती।

सूत्रों का कहना है कि अलाव के लिए लकड़ी आपूर्ति का टेंडर चेयरमैन के करीबी व्यक्ति को दिया गया है। यही वजह बताई जा रही है कि न तो अधिकारी इस व्यवस्था पर सवाल उठाने की हिम्मत कर पा रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि खुलकर कुछ कह रहे हैं। परिणामस्वरूप इस कथित बेरुखी का खामियाजा आम जनता और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सर्दी में जलने वाले अलाव के नाम पर खुलेआम बंदरबांट हो रही है..? जनता की मांग है कि नगर पंचायत इस ओर गंभीरता दिखाए, अलाव की नियमित और पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करे और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि ठंड से राहत के नाम पर हो रहे इस कथित खेल पर लगाम लग सके।

Comments (0)